{"_id":"64935163b48e4747dd0d1397","slug":"my-son-has-been-taken-away-by-the-police-i-will-keep-fighting-for-justice-sambhal-news-c-15-1-181126-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस ने मेरा बेटा छीना है, मैं न्याय के लिए लड़ती रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस ने मेरा बेटा छीना है, मैं न्याय के लिए लड़ती रहूंगी
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाने में पुलिसकर्मियों ने धर्मवीर को पीटा और बंद रखा। इससे आहत होकर धर्मवीर ने आत्महत्या की यह कहना है उसकी मां सरवती देवी का। उन्होंने कहा कि मेरा वही बेटा कमाने वाला था। उसको ही पुलिस ने छीन लिया, मुझे न्याय चाहिए।
आगे कहा कि जिस चिकित्सक ने सर्पदंश से मौत होने की रिपोर्ट बनाई है, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आगे कहा कि वह तभी संतुष्ट होंगी जब सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो जाएगी। घटना के दिन को लेकर बताया कि उन्हें या उनके परिवार को बताए बिना ही पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर में लिखा कि सर्पदंश से मौत हुई है। रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
पोस्टमार्टम हाउस पर जब बताया तो इसका विरोध किया लेकिन पुलिस ने कहा कि परेशान न हो मुआवजा मिल जाएगा। इसके बाद चिकित्सक ने भी सर्पदंश से मौत होने का कारण रिपोर्ट में लिख दिया। जबकि धर्मवीर की जीभ बाहर निकल थी और गले पर पूरा निशान था। पीड़ित मां का कहना है कि जितने दोषी पुलिसकर्मी हैं उतना ही दोष चिकित्सक का है। चिकित्सक ने पूरी साजिश में साथ दिया है।