फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   muslim mahilawon ne kiya pradarshan

मुस्लिम महिलाओं ने किया तीन तलाक का समर्थन

Tue, 01 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 01 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जमात-ए-निसवां अलमहमूदिया की ओर से तहफ्फुज-ए-शरीयत कांफ्रेंस का आयोजन संभल के महमूद खां सराय में किया गया। इसमें अलीगढ़ से आईं मुख्य वक्ता डा. बाजिगा तबस्सुम ने तीन तलाक के मामले पर कहा कि इस धरती पर इस्लाम ने सबसे पहले महिलाओं को अधिकार दिए हैं। इस्लाम से हटकर जो भी कानून बनाया जाएगा वह महिलाओं के खिलाफ ही  बनाया जाएगा। 


इस्लाम ने महिलाओं को निकाह के वक्त रजामंदी का अधिकार दिया है। पिता की विरासत में बेटी का और शौहर की संपत्ति में पत्नी को भी हक दिया है। अगर पुरुष शरीयत की रक्षा में कुर्बानी देने से पीछे हटे तो महिलाएं इस्लाम की रक्षा के लिए आगे आएंगी। सायमा अंजुम साहिबा ने कहा कि यदि मुस्लिम समाज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे होते तो इतनी बड़ी तादात में महिलाएं यहां मौजूद नहीं होतीं।
विज्ञापन


जो लोग मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकार देने की बात कर रहे हैं वे उन विधवाओं को इंसाफ दिलाएं जिनके पति गुजरात के दंगों में मार दिए गए हैं। बुशरा बेगम, समराह बेगम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव को सौंपा। रूकय्या बेगम, अरमाना बेगम, गय्यूर बेगम, शहनाज बेगम, फिरदोस बेगम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूद खां सराय के करीम मैरिज हाल में सुबह दस बजे से दो बजे तक कांफ्रेंस चलीं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए एसडीएम अखिलेश यादव खुद मौके पर पहुंचे। इस मौके पर मोहम्मद मियां कासमी, ममलूकर्रहमान बर्क, शहजाद खां, मौलाना जकारिया, सुएब भाई समेत तमाम लोगों ने भागीदारी की। मदरसा सिराजुल उलूम गर्ल्स की छात्राओं ने नतिया प्रोग्राम पेश किए।



महमूद खां सराय से नखासा चौराहे तक पैदल मार्च संभल।  कांफ्रेंस स्थल से नखासा चौराहे तक महिलाओं ने पैदल मार्च किया। इस दौरान शरीयत महिलाओं ने कहा कि शरीअत हमारी जान, शरीअत हमारी शान है। इसे हम खत्म नहीं होने देंगे। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में मदाखलत बर्दाश्त नहीं जैसे नारे लगाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed