फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Muslim community distributed sweets on the action taken against Pakistan under Operation Sindoor

Sambhal News: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर कार्रवाई पर मुस्लिम समाज ने बांटी मिठाइयां

Sat, 10 May 2025 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Muslim community distributed sweets on the action taken against Pakistan under Operation Sindoor
चंदौसी(संभल)। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मोहल्ला कुरैशियान के चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर खुशी जाहिर की। साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मिठाई बांटी और तिरंगा लहराया। इस दौरान हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। बदरे आलम ने बताया कि पाकिस्तान को करारा जवाब मिलने से मारे गए पर्यटक के परिजनों को थोड़ी सांत्वना मिलेगी। विश्व समुदाय में आतंकवाद के खिलाफ यह कड़ा संदेश गया है कि पाकिस्तान हमेशा आतंकियों को पालकर भारत देश का माहौल खराब करने की कोशिश करता आया है। तनवीर कुरैशी ने कहा कि हमारे देश की बहनों के मांग का सिंदूर मिटाने वाले पाकिस्तान के लिए ये ऑपरेशन सिंदूर जरूरी था। हमें अपने देश की सेना पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

सागर गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद को पाला है। भारत के अमन चैन से खिलवाड़ करता रहा है जिसकी वजह से हिंदुस्तान के आपसी भाईचारे में दरार पैदा होती थी। इस दौरान शाह आलम मंसूरी, मोहम्मद मुजीब, सद्दाम हुसैन, शमशाद, अजीत सिंह, मोहम्मद फारूक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article