फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Munni's family members came to meet the DM requesting to get the birth certificate made

जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की गुहार लेकर डीएम से मिलने पहुंचे मुन्नी के परिजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Munni's family members came to meet the DM requesting to get the birth certificate made
संभल। पाकिस्तान में 40 वर्षों से रह रही सरायतरीन निवासी मुन्नी के परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। मुन्नी का जन्मप्रमाण पत्र बनवाने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी ने भी भरोसा दिलाया है कि कानून जो मदद होगी वह की जाएगी। इस दौरान मुन्नी के परिजनों के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी साथ रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरायतरीन के मोहल्ला हिझडान निवासी अकरम और बाहर आलम ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बहन मानव तस्करी का शिकार 40 वर्ष पहले हुई थी। इसी दौरान पाकिस्तान भेज दिया। अब उनकी बहन का वीडियो सामने आया है। पाकिस्तान में भी कोई आईडी प्रूफ नहीं है। यदि हिंदुस्तान से जन्मप्रमाण पत्र बन जाए तो पाकिस्तान में भी आईडी प्रूफ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। पासपोर्ट वीजा बनने के बाद उनकी बहन इंडिया परिवार से मिलने के लिए आ सकती हैं। जिलाधिकारी ने पूरी मदद का आश्वासन दिया और कहा कि यदि कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत बन सकता है तो जरूर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed