फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: KBC question becomes SP MP Shafiqur Rahman Burke What age did you ask? You should also know

UP: केबीसी का सवाल बनी सपा सांसद बर्क की उम्र, क्या पूछा आप भी जानें.. बयानों को लेकर रहते हैं चर्चा में

Thu, 07 Dec 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Thu, 07 Dec 2023 01:59 AM IST
सार

संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इस बार केबीसी में एक प्रश्न में उनका जिक्र सामने आया है। अमिताभ बच्चने ने प्रतिभागी से सांसद बर्क के बारे में सवाल पूछा था।   

विज्ञापन
UP: KBC question becomes SP MP Shafiqur Rahman Burke What age did you ask? You should also know
डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद, समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की उम्र कौन बनेगा करोड़पति शो का सवाल बनी। बुधवार को प्रसारित शो में अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि अक्तूबर 2023 के संदर्भ में 17वीं लोकसभा में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क किस प्रकार विशेष हैं। हॉट सीट पर बैठीं प्रतियोगी इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने ही उत्तर देते हुए बताया कि सबसे उम्रदराज सांसद होने के लिए वह विशेष हैं। अमिताभ बच्चन ने बताया कि 93 वर्षीय डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क सबसे उम्रदराज सांसद हैं। वह संभल लोकसभा क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संसद में बर्क की तारीफ कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अपने बयानों को लेकर सपा सांसद बर्क लगातार चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर सवाल उठाए थे। सोशल मीडिया पर जारी बयान में डॉ. बर्क यह कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा सत्ता पर काबिज है वह अपनी मनमर्जी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बाबरी मस्जिद को शहीद किया गया और अब वहीं पर मंदिर बनाया जा रहा है, जो गैरकानूनी है। डॉ. बर्क ने कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मुल्क के अंदर इंसानियत के खिलाफ काम हुआ है जो कानून के भी खिलाफ है। ऐसा करना दुनिया की रवादारी के भी खिलाफ है।

उनका कहना है कि ताकत के बल पर किसी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना गलत है। संभल के सांसद ने इससे पहले कहा था कि नए संसद भवन में नमाज के लिए अलग से कक्ष होना चाहिए था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। सांसद ने यह बयान नए संसद भवन में प्रवेश से अगले दिन दिल्ली में दिया।


इसमें वह कह रहे हैं कि पुराने भवन में नमाज पढ़ने की जगह नहीं थी। अब नया भवन बना है तो इसमें एक जगह निर्धारित कर दी जाए। जो मुस्लिम सांसद हैं उनको बार बार उठकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वह कक्ष में ही नमाज अदा कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed