फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motocyclist died after hitting a truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित कस्बा सिरसी में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सड़कों में गड्ढे भरने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते सड़क की एक साइड को बंद कर दिया गया था। सभी वाहनों का सिंगल मार्ग पर ही आवागमन हो रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में थाना क्षेत्र के ही गांव धीमर खेड़ी निवासी बाइक सवार हसीन (19) पुत्र मजीद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस की मदद से संभल के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हसीन शादी व अन्य कार्यक्रम में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed