{"_id":"64209d242c38de3bd7065f34","slug":"mobile-veterinary-vehicle-will-reach-for-treatment-of-sick-animal-in-45-minutes-on-call-sambhal-news-c-15-1-97379-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कॉल करने पर 45 मिनट में बीमार पशु के इलाज को पहुंचेगा सचल पशु चिकित्सा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कॉल करने पर 45 मिनट में बीमार पशु के इलाज को पहुंचेगा सचल पशु चिकित्सा वाहन
विज्ञापन
बहजोई। पशुपालक के कॉल करने पर 45 मिनट में पशु चिकित्सा वाहन बीमार पशु के इलाज के लिए पहुंचेगा। इसके लिए जिले को 9 सचल पशु चिकित्सा यान मिले हैं। इनका मुख्यालय ब्लॉक स्तर पर होगा। प्रत्येक ब्लॉक पर एक सचल पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध रहेगा तथा एक जिला मुख्यालय पर तैनात किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अपर निदेशक मुरादाबाद डॉ. तेज सिंह यादव ने बताया कि प्रत्येक सचल पशु चिकित्सा यान पर एक पशु चिकित्साविद समेत एक मल्टी टास्किंग व वाहन चालक की तैनाती है। उन्होंने बताया कि पशुपालक की ओर से 1962 नंबर पर कॉल करने के बाद सचल पशु चिकित्सा यान बीमार पशु के इलाज के लिए तत्काल रवाना हो जाएगा और मौके पर पहुंचकर चिकित्सा टीम बीमार पशु का इलाज करेगी।
उन्होंने बताया कि सचल पशु चिकित्सा यान में बीमार पशुओं के इलाज के लिए शल्य चिकित्सा सुविधा समेत अन्य उपचार व दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने हरी झंडी दिखाकर सभी सचल पशु चिकित्सा यानों का रवाना किया। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान व एसडीएम रामकेश धामा समेत पशु चिकित्सा अधिकारी रहे।