फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Miscreants stole buffalo after firing on farmer

Sambhal News: किसान पर फायरिंग के बाद भैंस चोरी कर ले गए बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Miscreants stole buffalo after firing on farmer
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में शनिवार की रात बदमाश फायरिंग कर किसान की एक भैंस को चोरी कर ले गए। गांव में जाग होने पर बदमाश बछड़ा मौके पर ही छोड़ गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में नरेश यादव का मकान मुख्य चौराहा के पास है। मकान के बाहरी हिस्से में दुकान में दो पशु बंध रहे थे। शनिवार की देर रात करीब 3.15 बजे पांच बदमाश पहुंचे और दोनों पशुओं को खोलकर ले गए। पशुओं के चलने की आहट होने पर किसान की आंख खुल गई। जब नरेश यादव ने घर के बाहर आकर देखा तो पांच बदमाश खड़े थे।
विज्ञापन

नरेश को देखकर बदमाश गांव के किसी ग्रामीण का नाम पूछने लगे। मगर नरेश ने घर के पास बंधे पशुओं को देखा, तो वह गायब थे। इस पर ग्रामीण ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे उसके चचेरे भाई हरवंश, दलवीर व धर्मवीर आदि भी मौके पर पहुंच गए। यह देख बदमाशों ने किसान पर तमंचे से दो फायर किए। इस दौरान बदमाशों ने एक भैंस पिकअप में चढ़ा दी, जबकि बछड़े को नहीं चढ़ा सके। गांव में जाग होती देख बदमाश भैंस को वाहन से लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में काबिंग की। पर बदमाशों का कोई पता नहीं चला। रविवार को पीड़ित किसान घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed