फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minor lovers commit suicide by hanging themselves after facing restrictions on their relationship.

Sambhal News: प्रेम प्रसंग में बंदिश पर नाबालिग प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दे दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minor lovers commit suicide by hanging themselves after facing restrictions on their relationship.
बनियाठेर। प्रेम प्रसंग में बंदिश लगाने पर शुक्रवार की देर रात थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा में धान के खेत में आम के पेड़ से फंदा लगाकर नाबालिग प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों के परिजन रातभर से तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह नौ बजे खेत स्वामी के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोरी के घर आसपास ही हैं। सात-आठ मकानों का अंतर है। गांव के बाहर दोनों परिवार के घेर सटे हुए हैं। दोनों एक ही जाति के हैं। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले महीने दोनों परिवारों को जानकारी हुई तो बंदिशें लगा दी गईं।
विज्ञापन

मृतक की मां ने बताया कि बेटा दो दिन से गणेश मेला देखने जा रहा था। शनिवार की शाम सात बजे मेला जाने के लिए घर से निकला था। वहीं रात 11 बजे के करीब लड़की गायब हो गई। लड़की की मां उसे ढूंढते हुए लड़के के घर पहुंची और पूछताछ की। इसके बाद दोनों के परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रात भर तलाश करने के बाद भी दोनों का कहीं अता-पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नौ बजे करीब गांव से आधा किलोमीटर दूर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा निवासी ग्रामीण अपने धान के खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल की कोठरी के पास आम के पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। लड़के के गले में पिंक कलर का दुपट्टा कसा था, जबकि लड़की के गले में काले रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला गमछा कसा था।
सूचना पाकर सीओ विवेक जावला के साथ कोतवाल संत कुमार और थाना बनियाठेर प्रभारी बोबिंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम बुला ली। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। मौके से लड़की की चप्पल, किशोर की जेब से मिला किशोरी का की-पैड वाला मोबाइल, मेड़ पर मिला लड़के का एंड्राइड मोबाइल टीम ने कब्जे में ले लिया। थाना बनियाठेर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

दो परिवारों में मची चीख-पुकार
घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को लटका देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि किशोर अपनी बहन से छोटा था और परिवार का इकलौता वारिस था। चंदौसी के इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। उधर किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह तीन भाई और पांच बहनों में सबसे छोटी थी। सभी की शादी हो चुकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि
प्रेमी युगल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। जिससे आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस भी इस मामले को आत्महत्या मान रही है। इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

------------------------------
पुलिस को ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की ओर से मामले की सूचना मिली थी कि किशोर-किशोरी ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की गई। फॉरेंसिक टीम बुला कर जांच कराई गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विकास चंद्र त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed