फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Middle-aged body found on the side of the highway

हाइवे किनारे मिला अधेड़ व्यक्त्ति का शव मिला, सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged body found on the side of the highway
बनियाठेर। चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के अकरौली हाईवे स्थित राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के दो नंबर गेट के निकट झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त पास के गांव गोपालपुर निवासी धनीपाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार की दोपहर से घर से गायब था।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के अकरौली गांव स्थित हाईवे किनारे राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट शनिवार की भोर में लोगों ने झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने उसकी पहचान पास के गांव गोपालपुर निवासी धनीपाल के रूप में की थी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई भारत सिंह ने बताया कि वह चार भाई थे। मृतक तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह उसके साथ रहता था। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने शव का पीएम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed