फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mentha crushing tank explodes, two injured

मेंथा पेराई के दौरान फटी टंकी, किसान और टंकी स्वामी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mentha crushing tank explodes, two injured
संभल/गवां। मेंथा की पेराई करते समय तेज आवाज के साथ मेंथा निकालने के प्लांट की टंकी फट गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। हादसा देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घायलो को अस्पताल भर्ती कराया है। सोमवार की रात आठ बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा में मेंथा निकालने वाले प्लांट की टंकी फटने से गांव निवासी चरन सिंह और सत्यवीर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब चरन सिंह अपने मेंथा की पेराई करा रहे थे। इसी दौरान टंकी तेज आवाज के साथ फट गई। इस हादसे में किसान और टंकी का स्वामी सत्यवीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मेंथा की पेराई के समय सभी मजदूर अपने कामों में लगे हुए थे। चरन सिंह और सत्यवीर टंकी के नजदीक थी। जैसे ही हादसा हुआ तो दोनों लोग चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed