फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Memorandum submitted to MP demanding reservation for Jats at central level

केंद्रीय स्तर पर जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MP demanding reservation for Jats at central level
संभल। जाट समाज को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जब कांग्रेस ने आरक्षण दिया था तो अब भाजपा क्यों नहीं दे रही है। इस पर सांसद ने संसद में आरक्षण का मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ता शनिवार को दीपा सराय मोहल्ले में स्थित संभल लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंचे। ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि जाट समाज को वर्ष-2013 में केंद्र में पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल किया गया था। दुर्भाग्यवश राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित कुछ लोगों द्वारा कोर्ट में याचिका दी और न्यायालय ने इस आरक्षण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष-2017 में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया था कि जाट समाज को ओबीसी में शामिल किया जाएगा, लेकिन अब तक आरक्षण नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सांसद से मांग की कि संसद में हमारी मांगों को उठाया जाए। जिस पर सांसद ने कहा कि अब तक जाट समाज को आरक्षण मिल जाना चाहिए था, लेकिन भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। अब मैं संसद में यह मुद्दा उठाऊंगा। इस दौरान चौधरी विजयपाल सिंह, रुमाल सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह, मनीष कुमार, अमित गौतम, शहनवाज संभली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed