{"_id":"65f0c9868ade11a0c30756e6","slug":"mechanics-body-found-on-the-road-accused-of-murder-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-108341-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क पर मिला मैकेनिक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क पर मिला मैकेनिक का शव, हत्या का आरोप
Wed, 13 Mar 2024 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के पतरौआ गांव निवासी तीरथ (40) की मंगवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका लहूलुहान शव करेली मार्ग पर पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजवाया है।
तीरथ अपने परिवार के साथ चंदौसी के लोधियान मोहल्ले में रहता है। वह इलेक्ट्रानिक मैकेनिक है। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे करेली मार्ग पर पुलिस ने उसे मृत अवस्था में पड़े देखा। पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि वह किसी चीज से टकराया है। उसके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही उसके शव को चंदौसी अस्पताल लाया गया गया। वहीं घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार गांव में उसका परिवार के अन्य लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं पुलिस तीरथ की मौत को हादसा बता रही है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। उसके तीन बच्चे हैं। जिसमे सबसे बड़ी बेटी नेहा 14 वर्ष की कई। अनिकेत और सामर्थ्य दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट में मैकेनिक की मौत हुई है। पीएम के बाद स्थिति साफ होगी।