{"_id":"60d0e4118ebc3e3346788dcf","slug":"married-woman-was-kicked-out-of-the-house-for-dowry-report-filed-against-three-sambhal-news-mbd39305296","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को निकाल दिया घर से, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को निकाल दिया घर से, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संभल। दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट घर से निकालने के मामले में असमोली थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
असमोली थाना क्षेत्र के राजा गालबपुर निवासी तराना का निकाह पांच साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव घंसूरपुर निवासी शानू के साथ हुआ था। निकाह के वक्त क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
दहेज में जो मांग की जा रही है उसे न लाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को दस दिन पहले अपने घर से निकाल दिया। विवाहिता ने इसकी तहरीर थाने में दी तो पुलिस ने आरोपी पति शानू, मोहम्मद गुलाम और मोहम्मद नूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की विवेचना की जाएगी। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की होगी।