फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman hanged herself to death, accused of murder

Sambhal News: फांसी के फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दी, हत्या का आरोप

Sat, 29 Jul 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself to death, accused of murder
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना नहीं मिली है। जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय बेटी की शादी करीब चार वर्ष पहले कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ समय तक तो सही चला। बाद में पति पत्नी में विवाद होने लगा। युवक बाहर रहकर मजदूरी करता है। एक दिन पहले ही घर आया था। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि थाने पर इस तरह की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलती है तो है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed