फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman died under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

कमरे में जाकर देखा तो प्रभा का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, तब महिला का शव कमरे के बाद चारपाई पर रखा मिला। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति अंकित समेत सास केला देवी, ससुर किशनलाल व तीन ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।लहरावन में संदिग्ध हालात में महिला की मौत होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition

विस्तार

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरावन में प्रभा पत्नी अंकित (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता की सास केला देवी पत्नी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि वह व उसका बेटा व बेटे की पत्नी प्रभा बुधवार की रात बरामदे में सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे बेटे की पत्नी रोजाना की तरह कमरे में चली गई। सुबह करीब सात बजे तक जब वह कमरे से नहीं निकली, तो चिंता हुई। कमरे में जाकर देखा तो प्रभा का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। वहीं सूचना पर पहुंचे थाना बनियाठेर के गांव अकरौली निवासी मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका के छोटे भाई दुष्यंत का कहना था कि शनिवार को ही उसकी बहन मायके से ससुराल गई थी और बृहस्पतिवार को पांचवें दिन बहन की मौत हो गई। आरोपी पति उसकी बहन के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। आए दिन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इसी के चलते उसकी ससराल वालों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, तब महिला का शव कमरे के बाद चारपाई पर रखा मिला। परिवार वालों व ग्रामीणों से जानकारी ली गई, तो महिला का शव फंदे से लटके होने की जानकारी दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति अंकित समेत सास केला देवी, ससुर किशनलाल व तीन ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरावन में संदिग्ध हालात में महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
श्रीश चंद्र, एएसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed