फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   marpeet

दबंगई ः ढाबा संचालकों को पीटा

Fri, 03 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 03 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
marpeet
बहजोई में हाईवे पर ढाबे में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस और जुटी लोगों की भीड़। अमर उजाला

विज्ञापन
 मामूली बात का विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे व सरिया चले। दबंगई दिखाते ढाबा संचालकों को जमकर पीटा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मेडीकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। इस बीच मौके पर व थाने में लोगों का काफी जमावड़ा रहा। घटना शाम करीब सवा छह बजे करीब की है।

गुरुवार को बहजोई-बबराला मार्ग पर एक ढाबा के संचालकों व कुछ लोगों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो खूब लाठी-डंडे व सरिया चले। ढाबा संचालकों को जमकर पीटा गया। ढाबा संचालकों में मुकेश पुत्र हरिनंदन व शिवम पुत्र बिजेंद्र बंबा रोड बहजोई घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक नारायनदास पुत्र संतराम निवासी बहजोई हो गए। खास बात यह रही कि एनएच पर हुए विवाद के बाद मौके पर लोगों की खासी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

 ढाबा संचालक के मुताबिक दूसरे पक्ष की ओर से एक किशोर पानी की बोतल लेने आया था तो दबंगई दिखा रहा था। विरोध किया तो अन्य लोग आ गए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट और तोड़-फोड़ की। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपों को निराधार बताया। इनका कहना था कि होटल संचालक की ओर से ही मारपीट की शुरूआत की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष के घायलों का मेडीकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed