फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Love and goodwill our tradition : Acharya Pramod Krishnam

प्रेम और सद्भावना हमारी परंपरा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Love and goodwill our tradition : Acharya Pramod Krishnam
गुन्नौर। कांग्रेस नेता व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चुनावी सभा में भाजपा और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए जितनी जिम्मेदार भाजपा है, उतनी ही समाजवादी पार्टी है। ये दोनों पार्टियां एक दूसरे से मिली हुई हैं। प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। अगर देश और प्रदेश से भाजपा को हटाने चाहते हैं। उसका विकल्प सिर्फ कांग्रेस है, प्रियंका गांधी हैं।
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम सोमवार को गुन्नौर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों से तंग आ चुकी है। पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। प्रियंका गांधी देश और उत्तर प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की पहचान गंगा यमुनी तहजीब के रूप में पूरी दुनिया में थी। इसी धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतार हुआ, योगीराज श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। यहां गंगा भी है और यमुना भी है। प्रेम और सद्भावना हमारी परंपरा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय शर्मा, मुबीन हम्माद व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed