फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Violence: Lookout notice issued against key conspirator Sharik Satha; Interpol to join the search

संभल हिंसा: मुख्य साजिशकर्ता शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, अब इंटरपोल करेगी तलाश

Sat, 22 Aug 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 02:09 AM IST
सार

संभल बवाल के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ एलओसी जारी की गई है। दुबई में होने की जानकारी के बाद पुलिस अब इंटरपोल की मदद से उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Lookout notice issued against key conspirator Sharik Satha; Interpol to join the search
संभल हिंसा का मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

24 नवंबर 2024 को हुए संभल बवाल के मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। यह कार्रवाई उसके विदेश भागने की पुष्टि के बाद की गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अब आरोपी की तलाश में इंटरपोल लगेगी।

विज्ञापन


उसके दुबई में होने की जानकारी है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह दुबई की एक जेल में बंद है। संभल बवाल पर केंद्रित न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानमंडल में पेश होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को तेज किया था।

विज्ञापन

इसी क्रम में एलओसी जारी हो सकी है। एसपी ने बताया कि एसआईटी ने बवाल की जांच की थी। जिसमें शारिक साठा मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल था। उसके गिरोह के मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस ने बवाल में गोलियां चलवाई थीं। जिसमें पांच लोगों की जान गई थी। हत्या के मामले में यह तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

एसआईटी की पूछताछ में इन गिरफ्तार आरोपियों ने बवाल के दौरान गोली चलाने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने शारिक साठा को ही इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया था। तब से पुलिस उसकी घेराबंदी में लगातार लगी हुई थी। उसके दुबई में होने की जानकारी मिलने के बाद उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

विज्ञापन

उसके विरुद्ध पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। अब इंटरपोल की मदद से उसकी गिरफ्तारी होगी। मालूम हो बवाल के दौरान पांच लोगों की मौत हुई थी लेकिन एक मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। जिसके चलते पुलिस के रिकॉर्ड में चार ही हत्या के मामले दर्ज हैं।

दो करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी, अब बनेगा सीओ कार्यालय
पुलिस ने शारिक साठा के खिलाफ कई कार्रवाई कर दी हैं। इसी क्रम में उसकी दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। यह संपत्ति अब शासन के कब्जे में है। यह संपत्ति संभल के दीपा सराय और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्रों में स्थित है। इस पर सीओ असमोली का कार्यालय बनाया जाना है।

आईएसआई से हैं शारिक साठा के संबंध
एसपी ने बताया कि गैंगस्टर शारिक साठा सोना और हथियार की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल है। वह नकली नोट के धंधे से भी सक्रिय रूप से जुड़ा था। इस मामले के बाद ही उसके संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से होने की बात सामने आई थी। वह दिल्ली से जेल भी गया था। देश के कुख्यात वाहन चोर के रूप में भी जाना जाता है। उसके खिलाफ वाहन चोरी के मामलों समेत कुल 60 मुकदमे अलग-अलग प्रदेश और जिले में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed