फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Light the lamp of knowledge in every home; ensure all your children receive an education.

Sambhal News: घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Light the lamp of knowledge in every home; ensure all your children receive an education.
बनियाठेर। गांव मानकपुर नरौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ गांव के वरिष्ठ नागरिक भरत लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर गांव के प्रमुख मार्गों, मस्जिद मोहल्ला, शिव मंदिर, होली चौक और आंबेडकर पार्क सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे। इस दौरान बच्चों ने एक रोटी कम खाओ, अपने सभी बच्चे पढ़ाओ, घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं और बेटा-बेटी एक समान, सबको दो विद्या का ज्ञान जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक महेंद्रपाल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे, इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। इस दौरान सत्यवान सिंह मोहम्मद फैजान सतीश कुमार आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने रैली के माध्यम से दिया शिक्षा का दिया संदेश
चंदौसी। मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया। बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाते हुए लोगों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखने की अपील की। प्रधानाध्यापक आनंद बौद्ध ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर नीलू सागर, जावेद, सहनाज, नमीता देवी, रुचि यादव सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed