{"_id":"67aa53c1a3aa0fdfbd0a0685","slug":"lawyers-surrounded-the-police-station-in-protest-against-the-case-against-their-colleagues-chandausi-news-c-204-1-chn1003-117518-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साथियों पर मुकदमे के विरोध में वकीलों ने कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साथियों पर मुकदमे के विरोध में वकीलों ने कोतवाली घेरी
विज्ञापन
वकीलों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : वकीलों ने किया प्रदर्शन।
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार व अधिवक्ता हिमांशु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं में रोष है। जिला और तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य का बहिष्कार कर दिया। कोतवाली का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम, जेई, लेखपाल और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी।
सोमवार को अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया है कि मोहल्ला शक्तिनगर में दो महीने से नगर पालिका नाले का निर्माण कर रही है। जिसकी वजह से कॉलोनी के लोगों को आते जाते परेशानी हो रही है। सात फरवरी की शाम इसी को लेकर सुनील कुमार ने पालिका के जेई, लेखपाल और ठेकेदार से शिकायत की थी। आरोप है कि उन लोगों ने एसडीएम के आदेश का हवाला देते हुए उनसे गाली गलौज की। उनके घर पर बुल्डोजर चलाने की धमकी दी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बाद में उन्हीं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
सोमवार को करीब दो घंटे तक अधिवक्ता कोतवाली में नारेबाजी करते रहे। इसके बाद कोतवाली के गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार ने जांच के बाद मुकदमा लिखाने का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन की ओर से एक दिन का समय पुलिस को दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि मंगलवार सुबह दस बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ ताे एसडीएम कोर्ट बंद कराएंगे। इस दौरान विक्रम सिंह, राहुल तिवारी, सुभाष यादव, तीरथ यादव, नितिन सिंह, नेत्रपाल सिंह यादव, जितेंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पीड़ित अधिवक्ता की रिपोर्ट न लिखे जाने के विरोध में कोतवाली का घेराव किया है। थाना प्रभारी ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। अगर आज दस बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो एसडीएम कोर्ट में कार्य बहिष्कार कराएंगे। -सचिन कुमार गोयल, सचिव बार एसोसिएशन चंदौसी
-- -
अधिवक्ता सुनील कुमार की ओर से जेई, लेखपाल और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
-मोहित कुमार, प्रभारी निरीक्षक चंदौसी कोतवाली
-- -- -- -- -- -- --
चंदौसी और गुन्नौर तहसील बार के अधिवक्ता भी रहे कार्य से विरत
चंदौसी। तहसील बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह और हिमांशु सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहे।
अध्यक्ष मुकेशपाल सिंह यादव ने कहा कि तहसील बार के सभी अधिवक्ता बार एसोसिएशन चंदौसी के साथ हैं। प्रशासन ने अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि पीड़ित अधिवक्ताओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सचिव अरविंद कुमार गुप्ता, पिंटेश शर्मा, विजयपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, विनोद कुमार शर्मा, राघव सिंह यादव, दिनेश कुमार यादव आदि रहे।
वहीं गुन्नौर में सिविल बार के अधिवक्ताओं ने बैठक कर अधिवक्ताओं के खिलाफ लिखी गई, झूठी रिपोर्ट की निंदा की। साथ ही पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, प्रदीप कुमार वाष्र्णेय, विजय सिंह, मोहित कुमार आदि रहे। वहीं चंदौसी की रेवेन्यू बार के अधिवक्ताओं ने भी रोष व्यक्त किया है। संवाद