फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Krishna's birth anniversary was shadowed by gaiety, Kanhaiya was born in the middle of the night

कृष्ण जन्मोत्सव का छाया रहा उल्लास, आधी रात जन्मे कन्हैया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Krishna's birth anniversary was shadowed by gaiety, Kanhaiya was born in the middle of the night
कृष्ण जन्मोत्सव का छाया रहा उल्लास, आधी रात जन्मे कन्हैया
विज्ञापन

संभल। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। जिले में जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से ही लोग भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे रहे। मंदिरों को झालरों से सजाया गया। घरों में भी भगवान कृष्ण की झांकी सजाकर रखी गई। शाम होते ही भजन र्कीतन का सिलसिला शुुरु हो गया।

दुर्गा कालोनी में स्थित शिव मंदिर पर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सजीं झांकियां और भगवान की वेशभूषा में नृत्य करते कलाकारों को देख सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मंच पर राधा-कृष्ण के रूप में छोटे-छोटे बच्चों के डांस ने रात 12 बजे तक दर्शकों को अपने आकर्षण में बांधे रखा। कृष्ण आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। राधाकृष्ण सेवा मंडल द्वारा कोटपूर्वी मोहल्ला स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला व शिवोम गुप्ता ने किया। गणेश पूजन भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, संजय सांख्यधर, कपिल सिंघल, अनंत अग्रवाल, रामराज मंडूला, साहू हरि अग्रवाल ने किया। रास मंडल का पूजन विमलेश यादव, पीयूष गुप्ता, सत्य प्रकाश भारद्वाज, डा. यूसी सक्सेना, अजय शर्मा ने किया। राधा कृष्ण का पूजन श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसमें केके मिश्र, संजीव मिश्रा, अजय दिवाकर, अभिलाष शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, प्रशांत पाठक, हेमंत कश्यप, दीपक राय, अशोक कश्यप, हिमांशु, मोनू, देवेश, मनोज, सुमित, अजय, विकेश, आशू, अभिषेक, राकेश, नीलकंठ, दिनेश, राकेश, मुकेश आदि मौजूद रहे। वहीं वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक आदि जगहों पर मनमोहक झांकी देखने को मिलीं। रात बारह बजते ही मंदिर व पांडाल भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी..., नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... जैसे कृष्ण भजनों से गुंजायमान हो गए। लोगों ने शंख, थाली व घंटा-घड़ियाल बजाना शुुरु कर दिया। कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं कई स्थानों पर लगे डीजे की धुन पर भक्त श्रीकृष्ण के भजनों पर थिरकते रहे। घरों मे नन्हे-मुन्हे बच्चों ने राधाकृष्ण का मनमोहक रूप रखकर डांस किया। कृष्ण जन्म के बाद व्रत रखे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed