{"_id":"602c2a538ebc3ee960756f75","slug":"kisan-maha-panchayat-of-farmers-in-bilari-sambhal-news-mbd3798713122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में बिलारी में आज होगी महापंचायत, शामिल होंगे संभल के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में बिलारी में आज होगी महापंचायत, शामिल होंगे संभल के किसान
विज्ञापन
संभल/सिंहपुसानी। संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के चुनिंदा नेता 17 फरवरी को बिलारी में किसान महा पंचायत को संबोधित करेंगे। समाजसेवी मेधा पाटकर भी आएंगी। किसान महा पंचायत की तैयारी के लिए भाकियू असली के पदाधिकारियों ने कई गांवों का दौरा किया।
बिलारी गन्ना समिति के जिस मैदान में शुक्रवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने महा पंचायत की थी, उसी मैदान में 17 फरवरी को देश के विभिन्न प्रांतों के किसान नेता एकत्र होंगे।
महापंचायत में किसानों को एकत्र करने के लिए मंडी किशनदास सराय में भाकियू के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने पंचायत की। कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरी गई।
विज्ञापन
जयवीर सिंह, सुलेमान, वसीम आदि उनके साथ थे। संजीव गांधी, अर्जुन सिंह, सरदार मुकेश, विनीत देवल, कपिल चाहल, समरपाल ने कई गांवों का दौरा किया। किसान महापंचायत के लिए लोगों को आमंत्रित किया। ब्रह्मचारी यादव, वीरपाल, सत्तार, गंगाफल, बुद्धसेन आदि ने देवरी, ततारपुर, रुदायन, सिकंदरपुर, निरियावली आदि गावों का दौरा किया। भाकियू की युवा शाखा के प्रदेश प्रभारी ऋषभ चौधरी ने मुबारकपुर, तिगरी, भवानीपुर समेत कई गांवों में किसानों से संपर्क कर उन्हें बिलारी चलने का न्योता दिया।