फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kidnaping of 7 year old child in sambhal

सात साल का बालक अगवा, छह घंटे बाद बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
kidnaping of 7  year old child in sambhal
बहजोई। गुन्नौर पुलिस ने गांव करियामई से रविवार की रात को सात साल के बालक का अपहरण हो गया। अपहृत बालक को पुलिस ने छह घंटे बाद बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार को भी गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक बुलेरो कार, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात गुन्नौर के गांव करियामई निवासी संविदा लाइनमैन अवधेश पुत्र तेजपाल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि कुछ लोगों ने घर के बाहर खेल रहे उसके सात वर्षीय बेटे का करीब रात साढ़े आठ बजे अपहरण कर लिया। पूरे मामले में अवधेश की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान घटना के छह घंटे बाद ही मैढ़ोली तिराहे मंदिर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर अगवा बालक को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपियों के पास से बुलेरो समेत एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। थाना लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रामखिलाड़ी निवासी गांव अजीजपुर व धीरेंद्र निवासी गांव जुनावई थाना गुन्नौर बताए। वहीं तीन आरोपी सतीश निवासी गांव सुनवर सराय थाना धनारी, सुरेश व सत्यपाल गांव बंझागी थाना गुन्नौर मौके से फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

साहब, मुझे बचाओ... ये मुझे कहां ले जा रहे हैं
बहजोई। साहब, मुझे बचा लो। यह मुझे कहां ले जा रहे हैं। रोते-बिलखते बालक की आवाज पर पास ही चेकिंग करते समय जब बुलेरो की ओर देखा तो बुलेरो में सवार लोगों की पकड़ में बालक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। बालक के अपहरण की पूरी बात पुलिस के जेहन में आ गई। इसके बाद बालक को बरामद कर बुलेरो समेत आरोपियों को थाना लाया गया। यह बात प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह साफ हो गया कि यह पूरा मामला गुन्नौर कोतवाली के गांव करियामई से अपहृत किए गए 7 वर्षीय बालक अरविंद का ही है, जिसको लेकर करियामई निवासी अवधेश की ओर से थाना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 2 के छात्र ने एसपी को दी जानकारी
बहजोई। प्रेसवार्ता के दौरान कक्षा 2 में पढ़ने वाले बालक अरविंद ने जानकारी ले रहे एसपी यमुना प्रसाद से कहा कि पांच-छह लोग उसे उठाकर बुलेरो में बैठाकर ले गए और एक बिजलीघर के पास गाड़ी रोक दी। बाद में पास ही ईख की ओर ले गए।
बेटे से मिलकर खिले चेहरे
बहजोई। जहां बेटे के अपहरण के बाद पिता अवधेश व उसकी उसकी पत्नी बहुत दुखी थे। वहीं पुलिस की ओर से की गई बरामदगी के बाद बेटे से मिलकर माता-पिता के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अपने बेटे को गोद में उठाकर दुलार करना शुरू कर दिया।
एसपी ने की 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की
बहजोई। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने गांव करियामई से अपहृत सात वर्षीय बालक अरविंद की छह घंटे में बरामदगी को लेकर गुन्नौर पुलिस को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
बुआ पर दबाव बनाने के लिए किया बालक का अपहरण
जुनावई। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव करियामई से बालक अरविंद का अपहरण उसकी बुआ पर दबाव बनाने के लिए किया था। मुख्य आरोपी रामखिलाड़ी की पत्नी बच्चे सहित किसी के साथ चली गई है। रामखिलाड़ी को शक है कि उसकी पत्नी के घर से जाने में अरविंद की बुआ का हाथ है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रामखिलाड़ी ने बताया कि उसकी ससुराल गांव बझांगी की है। बालक अरविंद की बुआ भी गांव बझांगी की रहने वाली हैं। करीब बीस दिन पहले उसकी पत्नी बच्चे के साथ कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। मुख्य अपहरणकर्ता रामखिलाड़ी का आरोप है कि उसकी पत्नी के घर से जाने में अरविंद की बुआ का हाथ है। उसकी बुआ पर दबाव बनाने के लिए अरविंद का अपहरण किया था।
आरोपी की पत्नी के बारे में 24 घंटे में नहीं बताते तो कर देता बालक की हत्या
जुनावई। रामखिलाड़ी को शक था कि उसकी पत्नी के घर से चले जाने के पीछे अरविंद की बुआ का हाथ भी है। पुलिस पूछताछ में रामखिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि उसने दबाव बनाने के लिए अरविंद का अपहरण किया था। यदि रामखिलाड़ी की पत्नी के बारे में 24 घंटे में जानकारी नहीं देते, तो वह बालक अरविंद की हत्या कर देते। बुआ पर दबाव बनाने के लिए हत्या की नियत से ही बालक का अपहरण किया था।

मुख्य अपहरणकर्ता सहित दो गिरफ्तार कर लिये गए हैं। आरोपी ने बालक का अपहरण हत्या की नियत से किया था। पुलिस ने आरोपी को बालक सहित समय से पहले ही पकड़ लिया है।
यमुना प्रसाद एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed