Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanwar Yatra: Route map ready; security to be tight at key locations.

कांवड़ यात्रा : रूट मैप तैयार, कड़ी रहेगी महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Route map ready; security to be tight at key locations.
संभल। सावन माह की कांवड़ यात्रा इस बार 30 जुलाई से 24 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू की हैं। लाखों शिवभक्तों के जिले से गुजरने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार किया गया है। पड़ोसी जनपद बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करके जरूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

गोष्ठी में ट्रैफिक डायवर्जन पर फोकस किया गया है। इससे पहले कांवड़ मार्गों का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों, पॉइंट्स का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की जा रही है। कांवड़ मार्गों के नक्शे तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अनुसार कांवड़ मार्गों पर ड्यूटी लगाई जाएगी। मार्ग पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन, संकेतक बोर्ड और यातायात नियंत्रण के लिए तैयार कराए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि अन्य समीपवर्ती जनपदों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करके आपसी समन्वय और सूचना के त्वरित आदान-प्रदान पर विशेष बल दिया जाएगा। बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed