फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jewelery and cash looted by taking whole family hostage

Sambhal News: पूरे परिवार को बंधक बनाकर जेवर और नकदी की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash looted by taking whole family hostage
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव अहरौला माफी में बुधवार की रात मोहम्मद हारून पुत्र अब्दुल शकूर के परिवार को बंधकर बनाकर तमंचे की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। नकदी और सोने चांदी के जेवरात लूटकर बदमाश भाग गए। पीड़ित के अनुसार चार से पांच बदमाश उसने देखे हैं। जबकि अन्य बदमाश भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। बेटी चमन जहां और पुत्रवधु तरन्नुम सैफी कमरे में सो रही थीं। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले उन्हें तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद पत्नी को बंधक बनाया और बेटी और पुत्र वधू जिस कमरे में सो रही थीं वहां ले गए। कमरा खुलवाया और उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद दूसरे कमरे में सभी को बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश 85 हजार रुपये की नकदी, दस तौला सोने के जेवर और 500 ग्राम चांदी के जेवर लूटकर ले गए हैं। नकदी समेत करीब छह लाख का सामान ले गए। जब बदमाश चले गए तो किसी तरह कमरे से बाहर निकले। इसके बाद शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान
असमोली के गांव अहराैला माफी में चार दिन के अंदर तीसरी घटना को अंजाम दिया गया है। दो दिन तक लगातार चोरी की घटनाएं हुईं। इन्हें पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। अब लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा भी असमोली थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान हैं। इसी महीने नए पुलिस अधीक्षक आए हैं। ऐसे में थाना पुलिस द्वारा घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाना बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed