{"_id":"57f9521d4f1c1b465927205d","slug":"jalsa-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैनी पैगाम को आम करने की कोशिश करनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनी पैगाम को आम करने की कोशिश करनी चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
मौलाना सुलेमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हजरत इमामे हुसैन रदियल्लाहो अन्हु की बारगाह में बेहतरीन अकीदत यही है कि उनके नानाजान की मुबारक सुन्नतें व अहकाम पर अमल किया जाए। हुसैनी पैगाम को आम करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। यह विचार सातवें मोहर्रम के हवाले से इमामे ईदगाह मौलाना सुलेमान अशरफ हामिदी ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि नवासा- ए रसूल ने मैदाने कर्बला में तलवारों के साए में भी नमाजे कजा नहीं होने दी तो आज उनकी मोहब्बत का दावा करने वालों के लिए जरुरी है कि हजरत इमामे हुसैन के पैगाम पर अमल करें। अपनी जिंदगी में नमाजों को अहमियत दें। उन्होंने कहा कि हजरत इमामे हुसैन की बारगाह में लंगर तकसीम करना, सबील लगाना और गरीबों की मदद करना बेशक जायज अमल है मगर मोहब्बते रसूल और गुलामी-ए-हुसैन का असली मकसद शरीअत पर अमल करना है।
विज्ञापन
दीन-ए- इस्लाम की हक्कानियत और तहफ्फुज के लिए जान कुर्बान करने का जज्बा पैदा किया जाए है। हुसैन-ए- -पाक की सीरत पर अमल करके फरमाबरदारी-ए-खुदा व रसूल का हक अदा किया जाए।
विज्ञापन