फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It is necessary to submit a hard copy of the application form for marriage grant

Sambhal News: शादी अनुदान के लिए आवेदनपत्र की हार्ड कॉपी जमा करना जरूरी

Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to submit a hard copy of the application form for marriage grant
बहजोई। पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों के लिए बेटी की शादी को शासन की ओर से शादी अनुदान योजना का लाभ देने के लिए शासन से धनराशि मिल गई है। इसके लिए ब्लॉक व तहसील कार्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब बेटियों की शादी अनुदान योजना के तहत जिले को धनराशि मिल गई है। इसके लिए ऐसे परिवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय एक लाख रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो। उन्होंने बताया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए आवेदक किसी भी नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर विभागीय पोर्टल/वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदक को ऑनलाइन आवेदन के साथ (जाति व आय प्रमाणपत्र, बेटी की आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष का प्रमाणपत्र, शादी का कार्ड, आधार कार्ड व आधार से लिंक बैंक पासबुक) अपलोड करनी है। साथ ही आवेदन एक प्रति आवेदक की ओर से सभी अभिलेखों समेत तीन दिन में संबंधित ब्लॉक या तहसील में जमा कराना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed