फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Irregularity of Rs 1.5 crore found in Mentha firm, purchase and sale was done from bogus firms

Sambhal News: मेंथा फर्म में मिली 1.5 करोड़ की गड़बड़ी, बोगस फर्माें से की गई थी खरीद फरोख्त

Wed, 11 Sep 2024 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Irregularity of Rs 1.5 crore found in Mentha firm, purchase and sale was done from bogus firms
संभल। नगर की एनएस मिंट मेंथा फर्म में मंगलवार की दोपहर राज्यकर की एसआईबी टीम ने कर चोरी के मामले में छानबीन की। देर रात तक 1.5 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिली। मेंथा फर्म ने बोगस फार्मों से खरीद फरोख्त की थी। मामला पकड़ में आने पर मेंथा कारोबारी आशुतोष रस्तोगी ने 75 लाख रुपये मौके पर ही टीम को जमा किए हैं। अभी टीम की छानबीन जारी है। कई दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। गड़बड़ी बड़ी भी पकड़ी जा सकती है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बाद में टीम तैयार करेगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



मुरादाबाद के अपर आयुक्त ग्रेड टू आरए सेठ ने बताया कि टीम की छानबीन में 1.5 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। मेंथा फर्म ने बोगस फर्मों से खरीद फरोख्त की है। इसके प्रमाण मिलने पर कारोबारी ने 75 लाख रुपये जमा किए हैं। अभी छानबीन जारी है। छानबीन पूरी होने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। जिनकी छानबीन की जानी है। दरअसल मेंथा फर्म कारोबारी का मुख्य कार्यालय और आवास फर्म परिसर में ही बना लिया है। टीम को ज्यादातर दस्तावेज फर्म से ही मिले हैं।
विज्ञापन



बोगस फर्म और कर चोरी के मामले संभल में लगातार मिल रहे



संभल में कई बोगस फर्म पकड़ी जा चुकी हैं। इसमें ज्यादा संख्या भी संभल शहर की सामने आई है। आईटीसी क्लेम करने पर यह मामले पकड़े गए हैं। इसके अलावा राज्यकर की एसआईबी टीम ने कर चोरी के भी मामले पकड़े हैं। संभल और चंदौसी में यह मामले सामने आए हैं। मेंथा, केमिकल्स और तंबाकू कारोबारियों से राज्यकर ने जुर्माना वसूला है। बोगस फर्म के मामले एग्रीकल्चर उपकरण फर्म और लकड़ी फर्म में भी पकड़े जा चुके हैं। अब एक और मामला बोगस फर्म का पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed