फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigations are not being done in Chief Minister Arogya Melas, patients are upset

Sambhal News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में नहीं हो रहीं जांंचें, मरीज परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Investigations are not being done in Chief Minister Arogya Melas, patients are upset
संभल। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले औपचारिक साबित हो रहे हैं। रविवार को 28 प्राथमिक व चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले आयोजित किए गए। यह मेले सुबह 10 से शाम चार बजे तक आयोजित किए जाने का आदेश है। इसमें दवाई का वितरण तो किया गया। लेकिन जांच नहीं होती मिलीं। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से पहले ही चिकित्सक और स्टाफ चले गए। यह मेले सुबह दस से शाम चार बजे तक आयोजित किए जाने का आदेश है। इन मेलों में एलोपैथ, होम्योपैथी और आयुर्वेद के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों की जांच और इलाज करना है। लेकिन कुछ पीएचसी पर यह कार्य सिर्फ कागजों में ही हो रहा है। इसकी पड़ताल की तो कई जगह हकीकत सामने आई। गांव अल्लीपुर बुजुर्ग के पीएचसी पर दोपहर 12:30 बजे चिकित्सक मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाई वितरण कर रहे थे, लेकिन एलटी नहीं था। चिकित्सक ने 35 मरीजों का उपचार कर दवाई दी। जांच किसी मरीज की नहीं हुई। गांव ऐंचौली स्थित पीएचसी में दोपहर 2:47 बजे मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। गांव मोहम्मदपुर टांडा के पीएचसी पर दोपहर 3 बजे के बाद स्टाफ नहीं मिला। ऐसा ही हाल अन्य कई पीएचसी पर देखने को मिला। मरीजों के लिए बड़ी समस्या जांच नहीं होने की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में आयोजित स्वास्थ्य मेलों में 2528 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में यह सुविधाएं मिलनी चाहिए:
गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श, संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी, बच्चों का नियमित टीकाकरण, परामर्श एवं सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सुविधाएं विशेषकर अंतरा-छाया आदि, टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग से संबन्धित जानकारी, आवश्यक जांच। जिन जांच को पीएचसी स्तर पर करना संभव नही है, उन्हें रेफर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed