फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigation report not submitted even after 30 months; DM warns BSA.

Sambhal News: 30 माह बाद भी नहीं दी जांच रिपोर्ट, डीएम ने बीएसए को चेताया

Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Investigation report not submitted even after 30 months; DM warns BSA.
बहजोई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बीएसए अलका शर्मा को चेतावनीपत्र जारी किया है। यह कार्रवाई ब्लॉक पंवासा की ग्राम पंचायत सौंधन मोहम्मदपुर में विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट 30 माह बाद भी उपलब्ध न कराने पर की गई है। ग्रामीणों ने इन कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को जारी पत्र में कहा कि 16 दिसंबर 2023 को जांच के लिए डिप्टी कलक्टर और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को नामित किया गया था। डिप्टी कलक्टर के स्थानांतरण के बाद बीएसए को जांच अधिकारी बनाया गया। उन्हें जल्द ही डीपीआरओ कार्यालय में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, करीब ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है। डीपीआरओ कार्यालय से तीन और सीडीओ कार्यालय से पांच रिमाइंडर पत्र भेजे जा चुके हैं। डीएम ने इसे राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही बताया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बीएसए को सचेत करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्हें दिए गए बिंदुओं पर साक्ष्यों सहित जांच आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीएम ने इस मामले में किसी भी तरह की और देरी पर सख्त रुख अपनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed