{"_id":"5fcd38da8ebc3ecfcd01ec48","slug":"inspection-of-sp-in-sambhal-sambhal-news-mbd371811522","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप
विज्ञापन
संभल। संभल के नए पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने संभल नगर में औचक निरीक्षण किया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जो पुलिस कर्मी तैनात मिले उन्हें शाबाशी दी। पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से थानों में भी हड़कंप मचा दिखा। जो पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे वह भी चौकस नजर आए।
चौधरी सराय पुलिस चौकी के निरीक्षण के दौरान तो सीओ ही कुछ पल के लिए पहचान नहीं सके। दरअसल पुलिस अधीक्षक निजी कार से सादा कपड़ों में बिना गार्ड के निरीक्षण करने के लिए संभल पहुंचे थे। चौधरी सराय में पुलिस तैनात मिली तो शाबाशी दी। इसके बाद चंदौसी चौराहा, मुख्य बाजार, नखासा थाना, कोतवाली और अन्य कई स्थानों पर कार से ड्यूटी का जायजा लिया। जब पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण की जानकारी सभी पुलिस कर्मियों को हुई तो चौकन्ने हो गए।
कई जगह पुलिस कर्मियों से स्थिति की जानकारी ली और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जब इस बारे में पुलिस अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह संभल नगर के हालात का जायजा लेने के लिए निजी कार से अकेले गए थे। इस दौरान पुलिस की ड्यूटी भी चेक की। सभी जगह पुलिस मुस्तैद मिली है। आगे भी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।