फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Indecency, altercation with the team that went to seal the quack's clinic

Sambhal News: झोलाछाप का क्लीनिक सील करने गई टीम से अभद्रता, नोकझोंक

Wed, 11 Sep 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Indecency, altercation with the team that went to seal the quack's clinic
धनारी (संभल)। गांव दिनौरा में मंगलवार की शाम झोलाछाप के क्लीनिक का क्लीनिक सील करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और अभद्रता कर दी। पुलिस ने स्थिति संभाली। आरोपी झोलाछाप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. विरास मंगलवार की शाम टीम के साथ दिनौरा गांव पहुंचे और अपंजीकृत क्लीनिक संचालक जुल्फिकार मंडल से दस्तावेज दिखाने पर कहा। जिस पर क्लीनिक संचालक और नोडल अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने फोन कर परिचतों को बुला लिया। जिसके बाद मौके पर लोगाें की भीड़ लग गई। बताया कि कुछ लोग अभद्रता करने लगे। टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। इसके बाद क्लीनिक सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर कार्रवाई के लिए गए थे। उसके यहां इलाज से एक महिला की मौत हुई थी। बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed