{"_id":"653c18990bb2bcfa7a0676a4","slug":"income-tax-team-took-action-at-the-house-of-rahil-akhtar-who-had-done-contract-work-in-mohammad-ali-jauhar-university-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-4416-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में ठेकेदारी कर चुके राहिल अख्तर के घर आयकर की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में ठेकेदारी कर चुके राहिल अख्तर के घर आयकर की टीम ने की कार्रवाई
Sat, 28 Oct 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
संभल। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में ठेकेदारी कर चुके संभल के राहिल अख्तर के घर शुक्रवार की सुबह 10 बजे करीब आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। करीब तीन घंटे की छानबीन के बाद टीम लौट गई। टीम ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। इस कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगी। टीम के जाने के बाद तरह तरह की चर्चा रही। संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय स्थित बल्ला की पुलिया के नजदीक निवासी राहिल अख्तर के घर आयकर विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह पहुंची थी। टीम ने स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी। टीम ने करीब तीन घंटे तक छानबीन की और कुछ दस्तावेज लेकर चली गई। चर्चा है कि राहिल अख्तर ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में ठेकेदारी की है। इसमें उन्होंने निर्माण कार्य के अलावा लेबर का भी ठेका लिया था। बड़ा कार्य कराने में राहिल अख्तर शामिल थे। इसी के चलते आयकर विभाग की टीम ने ठेकेदार के घर छानबीन की है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार टीम किसी को साथ लेकर नहीं गई है। दस्तावेज ही जब्त किए हैं।
संभल में आजम खां के करीबी काफी हैं। इसमें राजनैतिक लोगों के अलावा कारोबार से जुड़े लोग भी हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने सपा शासनकाल में आजम खां के सहारे कई बड़े कार्य कराए हैं। जिले में भी इन निर्माण कार्यों को कराया गया है। आयकर विभाग की टीम ने एक ठेकेदार के घर छापेमारी की है तो अन्य में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
संभल में आजम खां के करीबी काफी हैं। इसमें राजनैतिक लोगों के अलावा कारोबार से जुड़े लोग भी हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने सपा शासनकाल में आजम खां के सहारे कई बड़े कार्य कराए हैं। जिले में भी इन निर्माण कार्यों को कराया गया है। आयकर विभाग की टीम ने एक ठेकेदार के घर छापेमारी की है तो अन्य में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन