फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In non-payment of royalty and tax, the administration attached bricks at the brick kilns of three people including the brother of the SP District President

रॉयल्टी और टैक्स न चुकाने में सपा जिलाध्यक्ष के भाई समेत तीन लोगों के ईंट भट्ठों पर प्रशासन ने कुर्क कीं ईंटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
In non-payment of royalty and tax, the administration attached bricks at the brick kilns of three people including the brother of the SP District President
तहसील प्रशासन और वाणिज्यकर विभाग की टीम ने रॉयल्टी और टैक्स न चुकाने पर सपा जिलाध्यक्ष के भाई समेत तीन भट्ठा स्वामियों के भट्ठों पर ईंटों को कुर्क करने की कार्रवाई की है। इन बकायेदारों पर करीब 34 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। आरसी जारी होने के बाद भी इन्होंने बकाया जमा नहीं किया था। हालांकि प्रशासन नौ जून को सपा जिलाध्यक्ष के भाई चार घंटे की हिरासत में रख चुका हैं। उस समय आठ लाख रुपये जमा करने पर आठ दिन की मोहलत देते हुए छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्र के आदेश पर नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह वाणिज्य कर विभाग की टीम के साथ गांव बराही पहुंचे। वहां उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के भाई और बराही के वर्तमान प्रधान कौसर अली के अमान ब्रिक्स वर्क्स भट्टे से ईंटों को कुर्क करने की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह ने बताया कि इस भट्ठे पर रायल्टी और सेल टैक्स का 17 लाख 24 हजार 480 रुपये बकाया है जिसमें 1.50 लाख रुपये जमा है। बराही स्थित ही गरीब नवाज ब्रिक्स वर्क्स भट्ठे जो कि इरशाद अली का है। इसके ऊपर रायल्टी और सेल टैक्स का 16 लाख 73 हजार 640 रुपये बकाया है जिसमें 8.50 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, गांव रहटोल स्थित महाशिव ब्रिक्स वर्क्स भट्टे के स्वामी अरविंद पर भी 2014-15 का वाणिज्य कर और सेल टैक्स 10.52 लाख रुपये बकाया है जिसमें एक लाख रुपये जमा है। इस भट्ठे पर भी ईंटों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम में अशोक कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार और रोहताश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed