फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In-laws beat up a man in front of the police

Sambhal News: पुलिस के सामने ससुरालियों ने की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up a man in front of the police
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र गांव दिलगौरा में शनिवार को ससुराल पहुंची महिला और उसके परिजनों के साथ सुसराल पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने मारपीट कर दी। इस पर अपराध इंस्पेक्टर से नोकझोंक हुई, हंगामा हुआ। आरोप है कि पुलिस महिला के परिजनों को जबरन थाने ले गई और एक पक्षीय कार्रवाई की। पुलिस पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी वीरू यादव ने बताया कि बहन नीतू की शादी पांच वर्ष पूर्व बहजोई थाना क्षेत्र के गांव दिलगौरा निवासी पुष्पेंद्र यादव के साथ की थी। हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों और बहनोई के द्वारा कम दान दहेज की बात कहकर उनकी बहन के साथ मारपीट कर दी। दहेज की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन

तीन महीने पहले पति पुष्पेंद्र यादव बहन को गांव रुदायन उसके मायके छोड़कर चला गया था। कुछ समय बाद बहन को ले जाने के लिए पुष्पेंद्र से कई बार कहा गया लेकिन वह लेने नहीं आए। शुक्रवार को पिता राम किशोर और दादा जगदीश बहन को लेकर उसके ससुराल पहुंचाने गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दिल्ली में होने की बात कहते हुए नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ससुराल पक्ष के लोग थाना पुलिस के साथ गांव दिलगौरा पहुंचे और पंचायत की गई। यहां पर विवाद हुआ। बाद में पुलिस महिला के पिता और दादा को ले गई। इस दौरान हंगामा हुआ। हालांकि, इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

0000
कोट
दोनों पक्षों में बातचीत की जा रही है। पुलिस के द्वारा मोबाइल छीनने का आरोप गलत है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। घटना की तहरीर दोनों पक्षों की ओर से नहीं मिली है।
संत कुमार सिंह, कोतवाल, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed