{"_id":"681e4e5fd5a1ebb7300cc2a6","slug":"in-case-of-any-kind-of-harassment-or-violence-inform-the-police-immediately-poonam-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-122348-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी तरह का उत्पीड़न व हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को दें जानकारी : पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी तरह का उत्पीड़न व हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को दें जानकारी : पूनम
Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। नगर के हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अमर उजाला फाउंडेशन के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत महिला थाना का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न या हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की बात कही गई।शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रधानाचार्य आशा चौहान की देख रेख में शिक्षिका अंजू शर्मा व कविता मौर्य के साथ छात्राएं रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित महिला थाना में पहुंचीं। यहां प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम राठी ने छात्राओं को कार्यालय, सीसीटीएनएस व महिला हेल्प डेस्क आदि का भ्रमण कराया। वहीं, उन्होंने किसी भी प्रकार के उत्पीड़न व हिंसा आदि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही।
इस बीच महिला पुलिसकर्मी कविता, गीता व रागिनी की ओर से छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अन्जान नंबर से आई फोन कॉल को रिसीव न करें। कोई भी लिंक व ओटीपी शेयर न करें। यदि कोई बेवजह परेशान करे, तो पहले परिजनों को बताएं। पुलिस को भी जानकारी दें। पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा।
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया
- इस बीच पुलिसकर्मियों की ओर से छात्राओं को 1090, 112, 181, 1098 व 1930 आदि हेल्प लाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। पुलिस कर्मी मुस्तफा समेत छात्राओं में प्रिया, राबिया, ग्रेसी, दिव्या, स्नेहा, सोनी व शालिनी आदि रहीं।