फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Husband refused to take woman home after delivery, in-laws beat her

Sambhal News: प्रसव के बाद महिला को घर ले जाने से पति ने मना किया, ससुरालियों ने पीटा

Sat, 09 Dec 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Husband refused to take woman home after delivery, in-laws beat her
संभल। जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर बेटी को जन्म देने वाली महिला को उसके पति ने घर ले जाने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो उन्होंने महिला के पति की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ा तो महिला और उसके पति के रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद महिला को उसका पति घर ले जाने के लिए राजी हो गया। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बैटला निवासी महिला के भाई चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी पांच वर्ष पहले बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर सिमरौआ निवासी विजय सिंह से की है। अब बहन ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन ने बेटी को जन्म दिया है, इसलिए बहन का पति घर ले जाने से इनकार कर रहा है और चरित्र पर सवाल उठा रहा है। वहीं महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी मां पर गलत आरोप लगा रही है। इसलिए घर ले जाने से इनकार किया था। अब आपसी सहमति बन गई। घर ले जाएंगे। जिला अस्पताल में हुई यह घटना पुलिस तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed