फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Husband gave triple talaq to wife in love of second wood

दूसरी लकड़ी के प्यार में पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife in love of second wood
गुन्नौर। पीड़ित महिला ने अपने पति पर दूसरी युवती से प्यार में चक्कर में उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर के मोहल्ला मुंडा निवासी महिला गौसिया उर्फ शीबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो फरवरी 2020 को उसका निकाह जनपद बिजनौर के थाना धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी मोहसिन के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसका पति अन्य लड़की के चक्कर में उसे तलाक देना चाहता था। दो जून की शाम चार बजे एक रजिस्ट्री डाकघर से डाकिया लेकर पहुंचा। उसने जब उसे पढ़ा तो उसमें तीन तलाक लिखा था और उससे संबंध खत्म करने का नोटिस था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने जब अपने पति मोहसिन से मोबाइल पर बात की, तब भी पति ने तीन तलाक बोला। उसका पति जिस लकड़ी से प्यार करता था, उससे भी आरोपी ने निकाह कर लिया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मोहसिन निवासी मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा थाना धामपुर, बिजनौर के विरुद्ध तीन तलाक का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed