{"_id":"64202212e62cc0c816096875","slug":"husband-beat-his-wife-for-opposing-the-sale-of-land-poisoned-her-to-death-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: जमीन बेचने का विरोध किया तो पत्नी को पीटा, जबरन जहर खिलाकर मार डाला, बेटी ने पिता पर लिखवाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: जमीन बेचने का विरोध किया तो पत्नी को पीटा, जबरन जहर खिलाकर मार डाला, बेटी ने पिता पर लिखवाई रिपोर्ट
Sun, 26 Mar 2023 04:14 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 04:14 PM IST
सार
संभल के चंदौसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने जमीन बेचने का विरोध किया तो पति ने उसकी जहर खिलाकर हत्या कर दी। बेटी ने पिता के खिलाफ मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जमीन बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पीटा, जहर खिलाकर की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और बाद में उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। चंदौसी के निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतका की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में किसान मुकेश जाटव अपने पत्नी जलधारा, पुत्री संतरेश व पुत्र अमन के साथ रहता है। शनिवार की शाम चार बजे मुकेश नरौली की बाजार से आए थे। उन्होंने अपनी पत्नी जलधारा से जमीन बेचने की बात कही थी। पत्नी ने पिता से जमीन बेचने से मना करते हुए विरोध किया था। पर पति जमीन बेचने की जिद पर अड़े रहे। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज होकर पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें महिला घायल हो गई। आरोप है कि आरोपी पति ने पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
उल्टियां होने लगी। शाम के समय महिला का बेटा मजदूरी से लौटा, तो मां की हालत खराब देखी। वह परिजनाें के साथ मां को चंदौसी में निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की बेटी संतरेश ने पिता पर मां के साथ मारपीट करने, जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया तथा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर आरोपी मुकेश के खिलाफ हत्य की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। रात में ही पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार: बेटी ने पिता पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।