फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   husband and wife arrested in animal murdee case

गोकशी के आरोप में दंपती गिरफ्तार, बेटा फरार,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
husband and wife arrested in animal murdee case
चंदौसी (संभल)। मोहल्ला हाता के घर में गोकशी के आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उनका बेटा मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु के अवशेष व औजार बरामद किए हैं। आरोप है कि दंपती बेटे के साथ गोवंशीय पशु का वध कर मांस घर से बेच रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला हाता के एक घर में गोकशी कर मीट घर से बेचा जा रहा है। सीकरी गेट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ मोहल्ले के घर में छापा मारा। पुलिस को देखकर एक युवक दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक महिला व पुरुष को मौके से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मौके से पुलिस को गोवंशीय पशु के पैर, खाल, अन्य अवशेष, छुरी, लकड़ी का गुटखा, रस्सी व अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शरीफ, महिला ने अपना नाम मलका बताया है। दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस पूछताछ में शरीफ ने बताया कि उन्होंने घर में ही गोकशी की थी। उसके मांस को बेच दिया था, अवशेष को ठिकाने लगाने के फिराक में थे, तभी पुलिस ने छापा मारा। टीम में एसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल टीकम सिंह, कांस्टेबल धीरज कुमार, पूनम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed