फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Home Guard Recruitment: 7,296 Appeared for Exam on Day One; 1,675 Remained Absent

होमगार्ड भर्ती : पहले दिन 7296 ने दी परीक्षा, 1675 रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment: 7,296 Appeared for Exam on Day One; 1,675 Remained Absent
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 10 केंद्रों पर हुई होमगार्ड परीक्षा में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पहली पाली में 3648 में से 2763 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 885 अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में 3648 में से 2858 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 790 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में तीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर तीनों दिन कुल 21888 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लाइन लग गई। केंद्रों के मुख्य द्वार पर पुलिस ने अभ्यर्थियों की तलाशी ली। अभ्यर्थियों के लिए ई प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बॉल पॉइंट पेन अनिवार्य रहा।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर चर्चा करते हुए सफलता मिलने की उम्मीद जाहिर की। दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई। केंद्रों पर निगरानी के साथ ही सुरक्षा के प्रबंध रहे। यातायात पुलिस ने यातायात सुचारू रखने की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
शुक्रवार को देररात ही पहुंच गए थे अभ्यर्थी
संभल। होमगार्ड परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार को देर रात ही पहुंच गए थे। सिरसी और संभल शहर में अभ्यर्थियों ने होटल, ढाबों और नगर पालिका के शेल्टर होम में रात बिताई। शनिवार को सुबह हुई तो अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों का रुख कर लिया। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर, दुकानों और पार्कों में भी इंतजार करते हुए नजर आए।
00000
बीए और बीएससी कर चुके अभ्यर्थियों ने भी दी होमगार्ड परीक्षा
दसवीं की अर्हता वाली होमगार्ड परीक्षा में बीए, बीएससी पास कर चुके अभ्यर्थी शामिल हुए। कई तो अग्निवीर नहीं बनने के बाद अब होमगार्ड बनना चाहते हैं। परीक्षा में सवालों को लेकर जब अभ्यर्थियों से बातचीत की तो उन्होंने पेपर को आसार बताया।

-----------
.बीएससी तक पढ़ाई की है। अग्निवीर परीक्षा में भी हिस्सा लिया लेकिन एक नंबर रह गया था। आज परीक्षा में कृषि और नदी से संबंधित प्रश्न ज्यादा रहे। अनिल वर्मा, बदायूं
-------------
.ग्रेजुएशन कर लिया है। एसआई की परीक्षा की तैयारी भी की है। होमगार्ड परीक्षा में शामिल हुई हूं। इसमें करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए। यति, मुरादाबाद


00000

.बीए तक पढ़ाई की है। आज परीक्षा में पहली बार हिस्सा लिया है। जिसमें जीएस से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा अच्छी रही। तनु, मुरादाबाद


0000

.मैंने इंटर किया है। शादी को चार वर्ष हो गए हैं, एक बेटा है। पहली बार होमगार्ड परीक्षा दी है। जीएस के प्रश्न रहे जिनके आसानी से उत्तर दिए हैं। नेहा, रामपुर
00000
बीए कर लिया है। अग्निवीर परीक्षा में भी हिस्सा लिया था लेकिन मेडिकल में पास नहीं हो पाया। आज परीक्षा में जीएस और जीके के प्रश्न रहे। परीक्षा अच्छी हुई। मोनू यादव, बिल्सी
00000
.मैंने बीए किया है। काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आज की परीक्षा उम्मीद के मुताबिक अच्छी रही। प्रश्नों ने परेशान नहीं किया। कविता, मुरादाबाद
0000
.बीए तक पढ़ाई की है। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी आवेदन किया था लेकिन दोबारा परीक्षा देने नहीं गया। अब होमगार्ड परीक्षा में हिस्सा लिया है। जिसमें कृषि से संबंधित प्रश्न रहे। सीलू यादव, बदायूं

000
.मैंने इंटर किया है। किसी अन्य परीक्षा के लिए फार्म नहीं भरा है। होमगार्ड परीक्षा में जीके और जीएस के प्रश्न पूछे गए। जिनके जवाब दिए हैं। - विनीत कुमार, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed