फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   High school and intermediate question papers will be available in the district by February 12

Sambhal News: जिले में 12 तक आएंगे हाईस्कूल और इंटर के प्रश्नपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate question papers will be available in the district by February 12
चंदौसी। बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके लिए परिषद की ओर से परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को भेज दिया गया है। अब 12 फरवरी तक जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र भी पहुंच जाएंगे। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। जिस पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 12 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के करीब 26,781 और इंटरमीडिएट के करीब 23,414 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा में कम समय बचा है, इसके लिए परिषद की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बोर्ड की ओर से पहले ही इंटरमीडिएट की करीब 1,51,572 और हाईस्कूल की लगभग 1,92,723 उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा जा चुका है। जिनका वितरण भी विभाग की तरफ से कॉलेजों में किया जा रहा है। हालांकि अभी प्रश्नपत्र जिले में आने से रह गए थे। लेकिन अब 12 फरवरी तक प्रश्नपत्र भी जिले में पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि 12 फरवरी तक प्रश्नपत्र जिले में आ जाएंगे। जिन्हें स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। सीसीटीवी की रिकार्डिंग को भी छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा। बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही सभी पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed