फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Help desk created to solve problems related to admission

Sambhal News: प्रवेश से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Help desk created to solve problems related to admission
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में प्रवेश से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क से ही प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क पंजीकरण का लाभ मिल सकेगा। शिक्षकों को वर्ग वार बतौर प्रभारी व समन्वयक जिम्मेदारी दी गई है। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान सत्र 2025-26 के सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश आदि से जुड़ी जानकारी एवं समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इसके लिए प्रवेश आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए डॉ. गीता को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही कला वर्ग के लिए गीता रानी, वाणिज्य वर्ग के लिए गौरव वार्ष्णेय को बतौर समन्वयक जिम्मेदारी दी गई है। विद्यार्थी हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रवेश से जुड़ी परेशानियों का समाधान हासिल कर सकते है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था भी हेल्प डेस्क के माध्यम से मिलेगी। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र व आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ एक फोटो लाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed