{"_id":"6809443246d0d218c00d805a","slug":"hearing-on-mps-housing-case-on-april-29-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-121823-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद के आवास मामले में सुनवाई 29 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद के आवास मामले में सुनवाई 29 अप्रैल को
Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास मामले में अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई अब सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार करेंगे।
बुधवार को चार्ज संभालने के बाद सिटी मस्जिट्रेट ने कहा कि अभी तक की कार्रवाई की वह समीक्षा करेंगे। बुधवार को सुनवाई की जानी थी, लेकिन किसी कारण तिथि बढ़ा दी गई है। बता दें सांसद को तीन बार नोटिस और सात बार समय दिया जा चुका है। अब कार्रवाई अंतिम परिणाम की ओर बढ़ रही है।
मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
वहीं संभल जिले में पहली बार सिटी मजिस्ट्रेट की तैनाती हुई है। वह फिलहाल एडीएम कार्यालय में ही बैठेंगे। कुछ समय में उनके लिए अलग से स्थायी कार्यालय बनाया जाएगा। जिसमें वह शहर की व्यवस्थाओं में सुधार कराएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए डीएम लगातार प्रयास कर रहे थे। संवाद