फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Health workers opposed the transfer by tying a black band

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर स्थानांतरण का किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health workers opposed the transfer by tying a black band
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर स्थानांतरण का किया विरोध
विज्ञापन

संभल। स्थानांतरण के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अली मोहम्मद ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों स्थानांतरण नीति के विपरीत किए जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में रोष है। बताया कि कार्मिक विभाग द्वारा दायर 2022-23 के लिए जारी स्थानांतरण नीति के विपरीत चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल व अन्य सभी संवर्गो में स्थानांतरण किए गए हैं। बताया कि अनेकों कर्मचारियों द्वारा स्वयं के अनुरोध पर प्रथम विकल्प के रिक्त पद होने के बाद भी अन्य जनपदों में स्थानांतरण किर दिया गया है। बताया कि 16 जून 2022 को शासन के आदेश पर कर्मचारियों के क्षेत्र परिवर्तन के निर्देश जारी किए गए। जनपदों के अधिकारियों द्वारा पटल परिवर्तन के नाम पर कर्मचारियों का ट्रांसफर व आर्थिक शोषण किया गया है व कर्मचारी को एक सीएचसी से 100 किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी पर तैनाती दी गई है। इस पटल परिवर्तन से स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष है। बताया कि 20 से 24 जुलाई तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। साथ ही 25 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा और 26 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी स्वास्थ्य कर्मचारी दो घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed