{"_id":"689264538122d6a3ca0a99c8","slug":"hazratnagar-garhi-case-people-are-troubled-pond-overflowed-water-entered-the-houses-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-125555-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतनगर गढ़ी का मामला, लोग परेशानदुश्वारी : ओवरफ्लो हुआ \nतालाब, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतनगर गढ़ी का मामला, लोग परेशानदुश्वारी : ओवरफ्लो हुआ तालाब, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
हजरतनगर गढ़ी में जलभराव को देखते ग्रामीण। संवाद
सिरसी। संभल तहसील क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश से जहां लोगों को राहत मिल रही है, वहीं कई क्षेत्रों में जलभराव होने की वजह से लोग परेशान भी हैं। गांव हजरतनगर गढ़ी में तालाब ओवरफ्लो हो गया तो बारिश का पानी करीब 150 घरों में घुस गया है। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
गांव हजरतनगर गढ़ी में तालाब है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब पानी से भर गया है। पानी की निकासी न होने की वजह से तालाब ओवरफ्लो हुआ तो पानी तालाब के आसपास बने घरों में घुसने लगा। करीब 150 घरों में बारिश का पानी भर गया है। इससे करीब 1000 की आबादी प्रभावित हो रही है। आलम यह है कि लोग राज भी जागकर काट रहे हैं क्योंकि घरों में पानी के साथ सांप और खतरनाक कीड़े के भी आने की आशंका बनी है।
वहीं कुछ लोगों ने घरों को खाली करते हुए सुरक्षित स्थान पर शरण ले ली है। पानी की वजह से तालाब के आसपास बने घरों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे नरेश के घर की की दीवार सड़क की ओर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहा कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग उठाई है।