फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Have full faith in officials: Pradeep

अधिकारियों पर है पूरा भरोसा : प्रदीप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Have full faith in officials: Pradeep
बहजोई में प्रेसवार्ता करते सपा मतगणना प्रभारी प्रदीप कुमार गुड्डू। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। संभल जनपद में मतगणना देखरेख प्रभारी व पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार उर्फ गूड्डू बुधवार को स्ट्रांग रूम पहुंचे और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद बहजोई के एक होटल में प्रेसवार्ता की। मतगणना प्रभारी ने कहा कि उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों पर भरोसा हैं। पर मतगणना के दौरान एजेंट कोई शिकायत करता है, तो अधिकारी उसका समाधान अवश्य करें।
विज्ञापन

मतगणना प्रभारी पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू ने कहा कि बरेली, सुल्तानपुर, सोनभद्र, बनारस में ईवीएम संबंधित हुई घटनाएं मतगणना के दिन बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं। हमें जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा है। मतगणना की देखरेख की जिम्मेदारी संभल जिले में मुझे सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हम जीत का सर्टिफिकेट लिए बगैर नहीं जाएंगे। ईवीएम की गिनती शुरू होने से पहले सभी डाक मतपत्रों की गिनती के लिए आरओ से कहा जाएगा। स्ट्रांग रूम की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति और गाड़ी को समाजवादी कार्यकर्ता द्वारा मतगणना कार्य होने तक चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौसी सीट से सपा प्रत्याशी विमलेश कुमारी ने कहा कि उन्हें जनादेश मान्य होगा। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि बात ईवीएम की है। ईवीएम में कुछ भी हो सकता है। भाजपा झूठ परोसती है। इसके लिए विश्वास नहीं कर सकते हैं। प्रदेश में फिर से सपा सरकार बना रही है। इस मौके पर जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed