{"_id":"68a37cb967440b2b92035d2c","slug":"hanuman-jis-tableau-made-of-niwar-will-be-the-attraction-of-rathyatra-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122277-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री गणेश रथयात्रा का आकर्षण बनेगी निवाड़ से बनी हनुमान जी की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री गणेश रथयात्रा का आकर्षण बनेगी निवाड़ से बनी हनुमान जी की झांकी
विज्ञापन
चंदौसी। श्री गणेश मंदिर पर गणपति बप्पा का शनिवार को शाही अभिषेक के बाद से ही गणेश महोत्सव की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। 25 अगस्त को बीस दिवसीय मेला गणेश चौथ का आरंभ होगा। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर पर महापूजन के बाद स्वचलित झांकियों संग गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।
रथयात्रा में 14 स्वचलित झांकियां शामिल रहेंगी। वहीं इस बार हनुमान जी की 12 फीट ऊंची झांकी को रंग बिरंगी निवाड़ और आर्टीफिशियल फूलों से सजाया जा रहा है जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। हनुमान जी की झांकी बैठी हुई मुद्रा में बनाई जा रही है। इसमें हनुमान जी की हथेली पर राम जी विराजमान होंगे और हनुमान जी कीर्तन करते नजर आएंगे। हरे, पीली व लाल आदि रंगों की कपड़े की निवाड़ और आर्टीफिशियल फूलों से सजाया जा रहा है।
इसके अलावा हनुमान जी की दूसरी झांकी सुंदर कांड पढ़ते हुए हनुमान जी की भी तैयार की जा रही है। झांकी के डायरेक्टर हीरालाल ने बताया कि वह यहां 35 साल से झांकी बना रहे हैं। पिछले तीन माह से उनकी टीम द्वारा हनुमान जी की दो स्वचलित झांकियां बनाई जा रही है।
विज्ञापन
टीम में शामिल पवन कुमार, अक्षय बिट्टू, नरेश टोपी वाले, प्रमोद गुरू, पोंटी समेत 50 लोगों की टीम दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक झांकी बनाने का कार्य कर रही है। झांकी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।