{"_id":"580fb2484f1c1bcf75bc394c","slug":"hadse-men-gud-vyapari-samet-do-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गुड़ व्यापारी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गुड़ व्यापारी समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल पुत्र नंदराम स्थानीय साप्ताहिक बाजारों में गुड़ बेचकर अपने परिवार का पोलन पोषण करता था। मंगलवार को वह अपने ठेले में गुड़ भरकर बबराला की साप्ताहिक बाजार में आ रहा था। आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर जैसे ही वह नूरपुर तिराहे से निकलकर वर्द्घमार के पुल निकट पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छोटेलाल ट्रक के पहिए के नीचे कुचल गया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने भिजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाद में एक खेत में छिपे चालक को भी पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम नन्हे पुत्र शेरा निवासी सोमपुर कस्बा गजरौली जनपद अमरोहा बताया।
विज्ञापन
जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हे। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर चंदौसी-बबराला के बीच सड़क की मरम्मत नहीं होने से काफी गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें गिरकर आए दिन बाइक सवार घायल होते रहे हैं। जबकि ्व्ध वर्द्धमार के पुल में पड़े बड़े-बड़े गड्ढे भारी वाहनों के झूलने से पुल को कमजोर कर सकते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गड्ढे के वचाव के प्रयास में ही छोटेलाल का ठेला ट्रक की चपेट आया।
गवां-बबराला मार्ग स्थित सिंघौली कल्लू गांव के समीप बाइक सवार एमआर व उनका साथी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। इसमें एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाम मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक के बड़े भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी अनुपम शर्मा (22) पुत्र हरिराम शर्मा एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर कार्य करता है। अनुपम रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह गुन्नौर क्षेत्र में दवाओं की मार्केट करने गए। वह शाम सात बजे करीब मार्केट करने के बाद बाइक द्वारा लौट रहे थे। उनकी बाइक पर गवां निवासी कमल शर्मा पुत्र हरगोविन्द शर्मा रजपुरा से सवार हो गए। वह गवां-बबराला मार्ग स्थित गांव सिंघौली पूर्वी के समीप पहुंचे तो वहां पहले से खराब खड़े ट्रेक्टर-ट्रॉली में बाइक पीछे से टकरा गई।
इससे बाइक सवार अनुपम की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे कमल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रजपुरा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी रजपुरा में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल की बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव व ट्रेक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मृतक के बडे़ भाई सोनू की तहरीर अनुसार अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली।
घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं ः रजपुरा। गवां-बबराला मार्ग पर हादसे में मौत के शिकार हुए एमआर अनुपम शर्मा की 17 जनवरी को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जैसे ही ससुराल वालों को अनुपम की मौत के खबर मिली तो वह सन्न रह गए। वहीं परिवार व मां राजवती का तो रो-रोकर बुरा हाल है।